फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर जेल में बंद है निवाड़ा से लापता युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा गांव से लापता युवक तीन माह से चोरी के मामले में सहारनपुर जेल में बंद है। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। जेल से फोन कर युवक ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित में दिया है।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव निवासी फुरकान पुत्र लुकमान गांव में परचून की दुकान करता था। तीन माह पहले वह अचानक लापता हो गया। उसकी पत्नी शबाना ने कोतवाली में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई । शनिवार को फुरकान ने अपने साले चिरौड़ी गांव थाना लोनी, जिला गाजियाबाद निवासी शाकिर के पास फोन कर जानकारी दी कि वह सहारनपुर जेल में बंद है। तीन माह पहले पुलिस ने उसे बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया । उसने युवकों के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को लिखकर दिया कि लापता फुरकान सहारनपुर जेल में बंद है। वह गायब नहीं हुआ। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि सहारनपुर जेल से जानकारी कराई जा रही हैै।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें