दाहा (बागपत)। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने दोघट थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड रूम को देखा। कई मुकदमों की समीक्षा की। पुलिस को मुकदमों मेें सही विवेचना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों के साथ कुशल व्यवहार करें। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अजय शर्मा, एसएसआई हेमेंद्र बालियान आदि उपस्थित रहे। उधर, पुलिस ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कस्बा दोघट, टीकरी के अलावा दाहा, निरपुड़ा, पलड़ी, आजमपुर मुलसम नंगला कनवाड़ा गांव के मतदान स्थलों का निरीक्षण किया।