बागपत । शामली जनपद के कांधला गांव निवासी इनाम पुत्र भूरा ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बिनौली गांव में कुछ लोगों पर चालक दिलशाद निवासी शेखपुरा को बंधक बनाकर उसकी महिंद्रा पिकअप गाड़ी व 15 हजार रुपये की नगदी छीन का आरोप लगाया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
घर में घुसकर दो महिलाओं को पीटा
बागपत। कोताना गांव निवासी अयूब ने बताया कि पड़ोसी तीन युवकों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी मोहसिना व भतीजी गुलशीद को मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।