फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगरौली में कुतों ने गोवंशीय बछड़े को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। क्षेत्र में किसानों के लिए सिरदर्द बने बेसहारा गोवंशीय पशुओं को आवारा कुत्ते निवाला बना रहे है। बृहस्पतिवार को मांगरौली के जंगल में बेसहारा कुत्तों ने गोवंशीय बछड़े को घेरकर मार डाला। बुधवार की रात भड़ल गांव में गाय तालाब की दलदल में धंस गई। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने गाय को दलदल से बाहर निकाला। इस मौके पर विकास, सचिन, राजेंद्र, पवन राणा, सोहनवीर, मोनू, गौतम, राज कुमार, आदेश, छोटू आदि ग्रामीणों ने गाय का प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन गाय की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


गरीबों की उत्पीड़न कर रहे प्राइवेट चिकित्सक
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में युवाओं की बैठक हुई। इसमें छात्र नेता प्रियव्रत राणा ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राइवेट चिकित्सक मरीजों से फीस के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। इस कारण आम आदमी अपना इलाज नहीं करवा पा रहा है। उन्होंने कहा गरीब मरीज का उत्पीड़न करने वाले प्राइवेट चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। विवेक राणा, भगत सिंह, पप्पू राणा, जवाहर सिंह, अशोक, बिजेंद्र राणा, मोनू, सन्नी, सोनू शर्मा, अमित, अरविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें