बागपत। दाहा गांव में दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर हत्या में प्रयुक्त कार बरामद कर कृषक सेवा सहकारी समिति दाहा की सभापति के पति समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। उनसे हथियार भी बरामद हुए हैं।
दिल्ली के सीमापुर थाना के एसआई शशिकांत पुलिस टीम के साथ दाहा गांव में छापा लगाकर कृषक सेवा सहकारी समिति की सभापति सरिता के पति कमल राणा, महाराज व अनिल को निरपुड़ा मार्ग से कार सहित पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से लाइसेंसी रायफल व पिस्टल मिली। एसआई शशिकांत ने बताया कि सीमापुरी थाना क्षेत्र में एक माह पहले व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। घटना में प्रयुक्त कार को दाहा से बरामद कर लिया है। हत्या की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। तीनों लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई। दोघट थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस कार सहित तीनों लोगों को अपने साथ ले गई।