फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद क्षेत्र में ट्रकों से वसूल रहे थे गुंडा टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर गुंडा टैक्स वसूल रहे तीन युवक की पिटाई का वीडियो वायरल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एसपी का कहना है कि मामला गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र का है। इसलिए वहीं पर ही एनसीआर दर्ज कराई गई है। वहीं कोतवाली पुलिस ने तीन में से आरोपी दो युवकों का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिछले तीन दिन से गुंडा टेक्स वसूल रहे तीन युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पिट रहे तीनों युवक बागपत के रहने वाले बताए गए हैं। वायरल वीडियो की खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसपी जयप्रकाश ने खेकड़ा पुलिस से जांच कराई तो मामला मुरादनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र का निकला। एसपी ने बताया कि निवाड़ी थाने में तीनों युवकों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं कोतवाली पुलिस ने तीन में से दो युवकों का शांति भंग में चालान किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी युवक पहले भी एससी/एसटी एक्ट में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें