फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन बवाल के आरोपी की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

निवाड़ा पुलिस चौकी के पास यमुना खादर में खनन पट्टे के रास्ते को लेकर हुए बवाल के मामले में जेल में बंद एक आरोपी की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
22 फरवरी को निवाड़ा पुलिस चौकी के पास यमुना खादर में खनन प्वाइंट पर रास्ते को लेकर ग्रामीणों और रेत खनन ठेकेदार पक्ष में संघर्ष हुआ । ठेकेदार पक्ष की तरफ से ग्रामीणों पर गोलियां बरसाई थी। गोली लगने से तीन ग्रामीण घायल हो गए थे। जबकि पथराव में दो दर्जन से भी अधिक लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने ग्रामीण पक्ष के चार व ठेकेदार पक्ष के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में जिला कारागार में बंद निवाड़ा निवासी हारून की सोमवार को हालत बिगड़ गई। उसके सीने में तेज दर्द हुआ। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हारून की कई दिन पहले भी जेल में हालत बिगड़ गई थी। हारून ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। उन्होंने डीएम व एसपी को शपथ पत्र भी दे दिए है, इसके बाद भी जेल में बंद लोगों को नहीं छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराब पकड़ी
बागपत। रविवार की रात में निवाड़ा पुलिस चौकी पर आबकारी टीम ने हरियाणा से तस्करी कर बाइक पर लाई जा रही अंग्रेजी शराब की चार पेटियां पकड़ी है। शराब तस्कर निवाड़ा के पास बाइक छोड़कर फरार हो गया। आबकारी निरीक्षक गिरिजेश सिंह ने अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें