सट्टे का नंबर न बताने पर महंत को पीटा
बड़ौत (बागपत)। खेड़ा हटाना गांव में मंदिर के महंत द्वारा सट्टे का नंबर न बताए जाने पर पांच शरारती तत्वों ने शुक्रवार की रात में महंत को मारपीट कर अधमरा कर दिया। उसने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
घायल महंत जगदीश मंदिर खेड़ा हटाना में रहते हैं। दो दिन से गांव के ही कुछ शराबी असामाजिक तत्व उनसे सट्टे का नंबर पूछ रहे हैं। उन्होंने नंबर बताने से इंकार कर दिया। बृहस्पतिवार की शाम भी वे सट्टे का नंबर पूछने आए तो महंत ने उन्हें धमका कर भगा दिया तो वे महंत को धमकी देकर चले गए। शुक्रवार की रात में पांच लोग शराब पीकर आए और महंत पर हमला बोल दिया। महंत को लाठी-डंडों से हमलाकर अधमरा कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और महंत का मेडिकल कराया। महंत ने पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।