बड़ौत (बागपत)।
तीन माह पहले पूर्वी यमन नहर पर ट्रांसपोर्टर को गोली मारकर घायल करने के मामले में दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस इस मामले को दबाने में लगी थी। अधिकारियों के दबाव के चलते पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
30 अक्तूबर 2017 को अमित पुत्र रामबीर निवासी नवयुग कॉलोनी को गोली मारकर उस समय घायल कर दिया था, जब वह पूर्वी यमन नहर की पटरी से घर आ रहा था। वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। इस मामले में दो को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस तीन माह से इस घटना को दबाए हुए थी। अधिकारियों के दबाव के चलते शुक्रवार को पुलिस ने वेदव्रत पुत्र रणवीर और आर्य मित्र पुत्र सतवीर निवासी बिहारीपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा, लेकिन उनसे घटना में प्रयुक्त कोई हथियार बरामद नहीं किया। इसको लेकर पीड़ित पक्ष फिर अधिकारियों से शिकायत करेगा।