फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में हंगामा, हाथापाई के बीच मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निकाय चुनाव का मतदान हंगामे के बीच संपन्न हुआ। कहीं फर्जी वोट डालने को लेकर विवाद हुआ तो कहीं प्रत्याशियों के मतदान केंद्र पर जाने को लेकर। शहर के पुराना कस्बा के मतदान केंद्र पर महिला मतदाता को पर्दानशीन का उसके पति ने विरोध किया। उसने पुलिसकर्मी से अभद्रता कर दी। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसकी पिटाई की। इससे हंगामा हो गया। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया है। निगरानी के लिए ड्रोन उड़ाए । पुलिस और अर्द्धसैनिक बल सड़कों पर दौड़ता नजर आया।
विज्ञापन

बुधवार को निकाय चुनाव का मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों के बाहर और भीतर विवाद शुरू हो गया । पहले लिस्ट में सहीं नाम न मिलने पर दूसरे वोट न डाल पाने वाले मतदाता हंगामा कर रहे । बाद में फर्जी वोट डालने को लेकर अलग-अलग मतदान केंद्र पर विवाद होने लगा । ठाकुरद्वारा मोहल्ले के कन्या जूनियर हाईस्कूल मतदान स्थल पर फर्जी वोट डालने को लेकर एक प्रत्याशी ने हंगामा किया। उसके पक्ष में व्यापारी और अन्य लोग आ गए । उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। बाद में एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीओ दिलीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसी तरह खेकड़ा, अमीनगर सराय, दोघट, टीकरी, छपरौली में भी कई प्रत्याशी और उनके समर्थकों के बीच विवाद हुआ। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। पुराना कस्बा के इस्लामिया मदरसा मतदान केंद्र पर एक दंपति वोट डालने के लिए जा रही थी। उस पर्दानशीन महिला की पहचान महिला पुलिस कर्मी ने करने का प्रयास किया तो उसके पति ने विरोध किया। उसने एक पुलिसकर्मी से अभद्रता कर दी। इस पर अन्य पुलिस वालों ने उसको पहले थप्पड़ जड़े। बाद में डंडे से पिटाई की। इससे हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने विवाद शांत कराया। चुनाव में निगरानी करने के लिए बागपत, खेकड़ा, छपरौली, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, दोघट, टीकरी में ड्रोन उड़ाया गया। मतदान केंद्र छावनी में तब्दील रहे। गली और मोहल्लों में अर्द्धसैनिक बल के जवान घूमते रहे। इसके बाद भी झगड़ों को रोक पाने में कामयाबी नहीं मिली।

केंद्र के पास कमरे में
बनाई जा रही थी पर्ची
बागपत। पुराना कस्बा में मतदान केंद्र के पास ही एक कमरे में मतदान पर्ची बनाई जा रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही दरोगा कर्णवीर सिंह अर्द्धसैनिक बल के साथ पहुंचे। उन्होंने कमरे में पर्ची बना रहे लोगों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


सराय में फर्जी वोट डालने
पहुंचे तीन युवक पकड़े
अमीनगर सराय। कस्बा के एक मतदान केंद्र पर तीन युवक फर्जी वोट डालने के लिए पहुंचे। पता चलने पर पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। इससे मतदान केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस उनसे पूछताछ कर ही है। इसी तरह पुलिस ने अग्रवाल मंडी टटीरी में एक केंद्र से गलत तरीके से वोट डालने पहुंचे एक व्यक्ति को खदेड़ा।

प्रत्याशी को बूथ पर जाने से रोका, हंगामा
बागपत। शहर में चेयरमैन पद के एक प्रत्याशी को मतदान केंद्र पर जाने से वहां तैनात पुलिस वालों ने रोक दिया। इसे लेकर उसकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। प्रत्याशी ने प्रशासनिक अफसरों से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


फर्जी सूचना पर दौड़ती रही पुलिस
बागपत। मतदान के समय दिनभर फर्जी सूचनाओं का भी दौर चला। इस कारण पुलिस की टीमें इधर-उधर दौड़ती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें