बागपत। जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत में मतदान होने के बाद जिला प्रशासन ने मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के बीच रखा।
बुधवार को निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया हो गया। जनपद के मतदाताओं ने 135 वार्ड के 85 मतदान केंद्र और 239 बूथों पर मतदान किया। निर्धारित समय पर मतदान समाप्त हो गया है। जो वोटर मतदान केंद्रों में अंदर रहे, उनका करीब पौने छह बजे तक वोट डलवाई । जिस क्षेत्र में मतदान समय पर संपंन हुआ। मतदान कर्मचारियों ने मत पेटियों को एकत्र कर संबंधित मतगणना स्थलों के स्टांग रूम में डबल लॉक में रखवाया। बड़ौत तहसील क्षेत्र की नगर पालिक बड़ौत, छपरौली, टीकरी, दोघट नगर पंचायत के लिए मतगणना कृषि उत्पादन मंडी, बागपत तहसील की नगर पालिका बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी और अमीनगर सराय के लिए एसपीआरसी डिग्री कॉलेज और खेकड़ा नगर पालिका के लिए एमएम इंटर कॉलेज में मतगणना होगी। तीनों क्षेत्रों में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया।