बड़ौत (बागपत)। जागोस गांव में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर लिए गए शट डाउन के दौरान बिजली छोडे़ जाने पर प्राइवेट लाइनमैन करंट से बुरी तरह से झुलस गया और नीचे आ गिरा। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
प्राइवेट लाइनमैन शाहरुख पुत्र शौकत और सोनू निवासी हरसौली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर ने जागोस गांव में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए 15 मिनट का शट डाउन लिया । वे ट्रांसफार्मर बदल रहे थे, तभी दस मिनट बाद बिजली छोड़ दी, इससे शाहरुख झुलस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप गाया। शाहरुख को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया , वहां उसका इलाज चल रहा है। छपरौली थानाध्यक्ष बच्चन सिंह सिरोही ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।