फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से सोफा रिपेयरिंग सेंटर में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली रोड स्थित ताज सोफा रिपेयरिंग सेंटर की दुकान मेें बुधवार की तड़के आग लग जाने से बाजार में अफरा तफरी मच गई। पहले लोगों ने स्वयं आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में विफल होने पर दमखम विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच लाख का सामान आग जल चुका था।
विज्ञापन

बावली रोड पर ताज सोफा रिपेयरिंग सेंटर के नाम से दुकान है, जिसके मालिक महबूब राणा निवासी बड़ौत है, बुधवार की सुबह जब वे दुकान खोल रहे थे, उसी समय दुकान में शार्ट सर्किट हो जाने से आग लग गयी, धीरे-धीर आग की लपेट ऊंची उठने लगी तो पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई। पहले लोगों ने स्वयं आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया, तब जाकर दमखम विभाग की गाड़ी को बुलाया। दमखम कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान मेें रखी फाम, गद्दी, कपड़ा, रकसीन और तैयार सोफे आग की चपेट में आ गए। दुकान में आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का सामान जल गया। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस और दमकल विभाग ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें