खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसी में शीशम का हरा पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने खेकड़ा थाने पर पहुंच शीशम का हरा पेड़ काटने का आरोप लगा पुलिस से मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के ग्राम बसी में दो पक्षों के खेतों की डोल पर एक शीशम का हरा पेड़ खड़ा है। दोनों पक्ष पेड़ पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। पूर्व में पेड़ को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई थी। बुधवार सुबह एक पक्ष ने शीशम के हरे पेड़ को काट डाला। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मौके पर आसपास के किसानों ने मामले को समझाबुझा कर शांत कराया। इसके बाद एक पक्ष खेकड़ा थाने पर पहुंचा और तहरीर देकर शीशम का हरा पेड़ काटने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी उमेश रोरिया कहना है कि मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।