फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर घूम रहे डीजल चोर, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर पुलिस ने कई तेल चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। आरोपी के कब्जे से ट्रक, चोरी किया डीजल और उपकरण बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि काफी दिनों से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ढाबों के पास खड़े ट्रकों से डीजल की घटनाएं हो रही हैं। खेकड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाठशाला चौकी के पास दरबार होटल के पास से ट्रकों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के शातिर सदस्य महराज पुत्र इसरार निवासी गांव नंगला जावली थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को ट्रक नंबर यूपी 80 बीएम 9312 से तेल चोरी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से तीन ड्रम से 230 लीटर डीजल, दस टायर वाला ट्रक, एक तेल की बाल्टी व अन्य चोरी के उपकरण, एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका गिरोह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित ढाबों पर खड़े ट्रकों के साथ अपने ट्रक खड़ा कर ट्रक के डीजल टैंक का लॉक तोड़कर तेल चोरी करते हैं। चोरी किए तेल को गांवों व आसपास के लोगों को बेच देते है। खेकड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर ही है।

एक्सप्रेस-वे पर भी डीजल चोर गिरोह सक्रिय
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भी ट्रकों से डीजल चोरी की घटनाएं हो रही है। पुलिस इन घटनाओं को नहीं रोक पा रही है। दो दिन पहले भी एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से पांच-छह युवकों ने डीजल चोरी कर लिया था।
विज्ञापन


ऐसे अंजाम देते हैं वारदात, देहात में बेचते हैं तेल
बागपत। ट्रकों से तेल चोरी करने वाला शातिर गिरोह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बागपत-मेरठ, बागपत-सोनीपत और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर स्थित ढाबों पर खड़े ट्रकों के पास अपने ट्रक को खड़ा कर देते हैं। इसके बाद काफी देर तक रेकी की जाती है। ट्रक के स्टाफ की लोकेशन ट्रेस करने के बाद ट्रक के डीजल टैंक का लॉक तोड़कर तेल चोरी करते हैं। चोरी किए तेल को गांवों व आसपास के लोगों को बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें