फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 48 पव्वे के साथ तस्कर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब के साथ शिकोहपुर गांव में दबिश देकर भारी मात्रा में शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं काफी दिनों से वांछित चल रहे विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

ोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने रविवार की रात में वांटेड और अपराधियों की धरपकड़ को अभियान चलाया। उन्होंने शिकोहपुर गांव में एक मकान पर छापा लगाकर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया और वहां से हरियाणा मार्का 48 पव्वे बरामद किए। पकड़ा गया शराब तस्कर अनिल पुत्र धर्मवीर हस्तिनापुर जनपद मेरठ का रहने वाला है। हाल में वह शिकोहपुर गांव में रह कर शराब की तस्करी कर रहा था। वहीं पुलिस ने बड़का गांव के देवेंद्र चौहान पुत्र रामपाल को गिरफ्तार किया। उसने एक ही प्लाट की दो लोगों को रजिस्टरी करा दी। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज था और वह न्यायालय में भी पेश नहीं हो रहा था। वही पुलिस ने ओमवीर उर्फ रामबीर पुत्र प्यारेलाल निवासी जोनमाना, अयूब पुत्र उमर अली निवासी खड़खड़ी को गिरफ्तार किया। वे न्यायालय में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें