फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक साहब सिंह के भतीजे ने सिपाही पर किया हमला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर रोड पर बृहस्पतिवार रात गश्त कर रही पुलिस से कार हटाने को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक साहब सिंह का भतीजा भिड़ गया। आरोप है कि उसने पुलिस गाड़ी के चालक की पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले गए। कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात कोतवाली के एसआई महिपाल, आनंद प्रकाश, ओम गौतम, शिव शंकर पुलिस टीम के साथ नौरोजपुर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। पुलिस गाड़ी को कांस्टेबल चालक महिपाल सिंह चला रहा था। चालक महिपाल सिंह ने बताया कि जब वह नौरोजपुर पुलिया के पास पहुंचे तो सड़क पर धीरज पुत्र वीर सिंह निवासी बाघू सेंट्रो कार लेकर खड़ा था, जिस कारण रास्ता अवरूद्ध था। पुलिस ने युवक से कार हटाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और पुलिसकर्मियों से गली गलौज करने लगा। पुलिस ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं हटा। आरोप है कि उसने पुलिस गाड़ी के चालक सिपाही महिपाल सिंह के मुंह पर मुक्का मार दिया। गाड़ी से नीचे उतारकर उसकी पिटाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई। कांस्टेबल चालक महिपाल सिंह ने आरोपी धीरज के खिलाफ कोतवाली में ड्यूटी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना, पुलिस से मारपीट, गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। राज्य पशुधन के पूर्व सलाहकार एवं पूर्व विधायक साहब सिंह का कहना है कि वह बाहर हैं, प्रकरण उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें