ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद
नौकरी दिलवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने लाखों की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम अत्मलमपुर बोंगला निवासी सलीम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह माह पूर्व उसकी मुलाकात शमशाद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी कुड़कावाला थाना डोईवाला देहरादून से हुई थी। मुलाकात के दौरान शमशाद ने उससे उसके लड़के शामिद की नौकरी नेवी इटली में दिलवाने की बात कही। नौकरी दिलवाने की एवज में शमशाद ने उससे पांच लाख पचास हजार रुपये देने की बात कही। जिस पर उसने उसके हाथ में पांच लाख पचास हजार रुपये थमा दिए। छह माह बीत जाने के बाद उसने शमशाद से अपने लड़के की नौकरी के बारे में पूछा। वह टाल मटोल करने लगा। उसने उससे पैसे वापस करने की बात कही। कुछ समय बाद जब उसने पैसे वापस नही किये तो वह थाने पहुंचा और पुलिस को आप बीती सुनाई। पीड़ित सलीम ने थाना में शमशाद के खिलाफ तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर लिया।