फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने महिला व ताऊ को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कस्बा खेकड़ा में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को जान से मारने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे महिला के ताऊ को भी लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बरवाला गांव निवासी निलेश की शादी 16 अप्रैल 2014 को खेकड़ा निवासी राहुल के साथ हुई थी। पिता ने हैसियत के अनुसार बेटी को दान दहेज दिया, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। निलेश ने बताया कि कई बार ससुराल वालों की मांगे पूरी की गई, लेकिन उनकी भूख बढ़ती गई। उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसके पिता से कार की मांग की। उन्होंने कार देने से इंकार कर दिया। पांच माह पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे बरवाला के पास नहर पर फेंक दिया था। उसने महिला थाने में तहरीर दी। डेढ माह तक महिला थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौते की वार्ता चली। 26 जुलाई को गांव के जिम्मेदार लोगों ने समझौता कराकर उसे ससुराल भेज दिया था। ससुराल वालों ने फिर उस पर दहेज का दबाव बनाया। उसका मोबाइल तक छीन लिया और बंधक बनाकर रखा। मायके वालों से बात तक नहीं करने दी। उसने किसी तरह मायके वालों को सूचना दी। बुधवार को उसके ताऊ किरणपाल खेकड़ा पहुंचे तो ससुराल वालों ने घर में घुसते ही उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। बचाव में आई निलेश को भी नहीं बक्शा। दोनों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। दोनों घायलों ने खेकड़ा थाने में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खेकड़ा थानाध्यक्ष शिव प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें