नेशनल धावक की हत्या मेें पुलिस अभी खाली हाथ
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में नेशनल धावक की हत्या के मामले मेें आरोपी पिता व पुत्र अभी भी फरार है, पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन उनका पता नहीं चल पा रहा है।
रूस्तमपुर गांव में शनिवार की रात्रि नेशनल धावक गुडडू उर्फ राही पुत्र जयवीर की बाप-बेटे से गोली मारकर हत्या की, इस मामले में मृतक के पिता जयवीर ने अन्नु उर्फ अनुभव पुत्र संजीव व संजीव तोमर को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई, इस हत्या के पीछे क्या कहानी है, पुलिस इसमेें उलझी हुई है और वह आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास मेें जुटी है, इस संबंध मेें कोतवाल बीएस सिरोही ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जाए रहे हैं।