बड़ौत (बागपत)। गुराना रोड स्थित रिहान जन सेवा केंद्र के संचालक पर लोगों को गुमराह कर लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
गुराना रोड के काफी लोगों ने तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा मोहल्ले में रिहान जनसेवा केंद्र खोला गया था, उस पर एक महिला बैठती है। उसके संचालक द्वारा महिलाओं व आसपास के लोगों को गुमराह कर ऋण दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए और रातों रात केंद्र बंद कर भाग निकला। उसने किसी से पांच हजार, किसी से सात हजार, किसी से 65 हजार रुपये तो किसी से चार हजार आदि सहित 28 लोगों से लाखों की ठगी की है। बाद में तहसीलदार मांगेराम को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। इसमें आबिदा, इमरान, आसमा, अमिता देवी, जयप्रकाश, पदम, मोमीन, शाहिदा, हारून, अमित, मीना, फातमा, रेशमा, इनाम, गीता देवी, साजिदा, नसीमा, नबीना, कविता शर्मा मौजूद रहे।