बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में रविवार की रात में गोलियों की आवाज से गांव के लोग दहल गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
बावली निवासी विक्रांत रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी चार-पांच लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। उन्होंने उस पर गोलियां चलाईं तो दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग दहशतजदा हो गए। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे तो पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया और अपने साथ कोतवाली ले आई। इस मामले में अभी तक किसी ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।