फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लोयन मलकपुर गांव के राजकीय पशु सेवा केंद्र परिसर में कुछ लोगों ने ईंट और डंडों से पीट-पीटकर ट्रक चालक की हत्या कर दी। सूचना पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में चालक के बेटे ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस को बृहस्पतिवार को शाम के समय सूचना मिली लोयन मलकपुर के राजकीय पशु सेवा केंद्र परिसर में खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इसकी डंडे और ईंट से पीट-पीटकर हत्या की। सूचना पर सीओ रामानंद कुशवाह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर शव के पास खनू बिखरा पड़ा था। मृतक की जेब से डीएल मिलने के बाद उसकी शिनाख्त राज कुमार (48) पुत्र रणवीर किशनपुर बराल के रूप में हुई। वहां मौजूद मृतक के जानकार नीटू पुत्र तेजपाल निवासी लुहारी वह जयवीर निवासी लुहारी के ट्रक पर चालक था। उसने उसे 20 दिन पहले हटा दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सीओ रामानंद कुशवाह ने बताया कि चालक राजकुमारके परिजनों को मामले की सूचना दे दी। उन्होंने बताया कि उसकी हत्या बृहस्पतिवार को ही की, क्योंकि बिखरे खून से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह ताजा था। उसके सिर को ईंटों व डंडे से पीटा गया है। दूसरी तरफ चालक राजकुमार के बेटे निशांत ने देर रात अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने दी तहरीर में कहा मेरे पिता नशे के आदि थे और एक एक माह बाद घर आते थे। उसने कहा करीब एक माह से पिता घर नहीं आए ।
विज्ञापन


किसी ने नहीं देखे हत्यारें
बड़ौत। सूत्रों के अनुसार चालक राज कुमार को कुछ लोग यहां बुलाकर लाए थे और पहले उन्होंने शराब पी और शराब पीने के बाद कुछ विवाद हुआ होगा, तो उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी । किसी ने भी हत्यारों को आते-जाते नहीं देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें