फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में दंपति से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में दंपती से मारपीट
विज्ञापन


बड़ौत। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में बड़ौत और बावली हाल्ट के बीच चार युवकों ने सीट पर बैठने के विवाद में दंपती के साथ मारपीट की। जैसे ही ट्रेन बावली हाल्ट पर धीमी हुई तो वे उतरकर फरार हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन जब बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रुकी तो उसमें चार युवक सवार हुए। जैसे ही ट्रेन बड़ौत रेलवे स्टेशन से चली तो युवकों ने पहले से सीट पर बैठे एक दंपती से थोड़ी जगह देने को कहा। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस पर युवकों की दंपती से कहासुनी हुई और बाद में युवकों ने दंपती से मारपीट शुरू कर दी। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जैसे ही ट्रेन बावली हाल्ट पर रुकी तो चारों युवक ट्रेन से उतरकर भाग निकले। ट्रेन में ड्यूटी पर मौजूद रेलवे के सिपाहियों ने युवकों का पीछा भी किया। लेकिन वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें