फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने बचा ली छात्र की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजरौल रोड पर बुधवार को कुछ छात्र एक छात्र को तमंचों के बल पर मारपीट कर अगवा कर लेकर जा रहे थे। इसकी सूचना सीओ को मिली और वे मौके पर पहुंचे तो कुछ छात्र भाग निकले, लेकिन चार छात्रों को पकड़ पुलिस कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

लौहड्डा गांव निवासी रोहित बड़ौत के एक कॉलेज में बीए का छात्र है। वह पढ़ाई कर पैदल वापस जा रहा था, तो बामनौली के छात्रों ने तमंचों के बल पर उसे घेर लिया और तमंचों की बटों से पिटाई कर मीरापुर रजबाहे की पटरी की ओर सुनसान जगह ले जा रहे थे। इसकी सूचना सीओ रामानंद कुशवाह को मिली, तो वे वहां पहुंचे। पुलिस को देखकर मारपीट कर रहे छात्र भागने लगे, लेकिन चार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और उनकी बाइक भी बरामद हुई है। पकड़े गए युवक बामनौली के बताए हैं और नगर के एक कॉलेज में पढ़ते हैं। इस संबंध में रोहित मारपीट करने वाले छात्रों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस हिरासत में लिए छात्रों को पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें