फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के बदमाशों ने किया था हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रटौल में लोहा व्यापारी सुनील गोयल को गोली मारकर 20 लाख रुपये की चिट्ठी से रंगदारी मांगने में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जेल में पूछताछ करने पर सजायाफ्ता हरेंद्र बली ने अपने गुर्गों के नाम बता दिए हैं। उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। हमलावर गाजियाबाद के बताए हैं। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

व्यापारी सुनील गोयल को मंगलवार की दोपहर गोली मारकर दुकान में चिट्ठी फेंकी थी। इसमें हरेंद्र बली के नाम से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। हरेंद्र ऑनर किलिंग के केस में सजायाफ्ता है। पुलिस वारदात के बारे में जानकारी करने के लिए बृहस्पतिवार को जिला कारागार पहुंची। हरेंद्र ने पूछताछ करने पर अपने गुर्गों के नाम बताएं हैं। हमलावर गाजियाबाद के बताए हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। हालांकि आरोपी अभी हत्थे नहीं चढ़े हैं। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा व्यापारी पर हमला करने के आरोपियों का गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जेल जाने से पहले हरेंद्र बली गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में रहता था। उसका रटौल में आना-जाना रहता था। इस कारण वह लोहा व्यापारियों के यहां भी कई बार आया।
दूसरी तरफ पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन के नेतृत्व में रटौल क्षेत्र के लोग एसपी दफ्तर में पहुंचे। लोगों ने कहा सुनील गोयल एवं उनका परिवार गोली मारकर रंगदारी मांगने की वारदात से काफी दहशत में है। इससे पहले भी उनसे रंगदारी मांगने और फायरिंग की वारदात हो चुकी है। पुलिस से केस का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। इस दौरान बागपत नगर पालिका के चेयरमेन राजूद्दीन, रटौल के पूर्व प्रधान जुनैद फरीदी , कय्यूम, बब्बर चौहान, कल्लू कुरैशी मौजूद रहे। एएसपी अजय कुमार सिंह ने उनको जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री ने एएसपी को जानकारी दी कि पीड़ित परिवार डर के चलते पलायन की तैयारी कर रहा था, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने मीटिंग कर उन्हें बामुश्किल रोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें