फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बली के ही युवक ने की थी राहुल उर्फ चोटी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

राहुल खट्टा गैंग के सदस्य गैंगस्टर राहुल उर्फ चोटी की हत्या के मामले में पुलिस को एक के बाद अहम जानकारी मिल रही है। पुलिस का दावा है कि बली गांव के ही युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। हत्यारोपी अपने मकान से भागा हुआ है। उसे पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बली गांव का राहुल उर्फ चोटी, कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से आया था। फिलहाल अपने गांव में ही रह रहा था। दो जुलाई की रात करीब नौ बजे रविदास मंदिर के पास से गुजरते वक्त उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली के छर्रे लगने से दो अन्य लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गांव के चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस तभी से ही हत्या करने वालों का पता लगाने में लगी हुई है। गोपनीय रूप से गांव में भी जानकारी कर रही है। इससे पुलिस को काफी कामयाबी मिली। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना कि गैंगस्टर राहुल की हत्या बली गांव के ही युवक ने की है। आरोपी अपने घर से भागा हुआ है। उसको पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें