फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी सीएचसी में युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

टीकरी सीएचसी पर चिकित्सक से बहस कर रहे व्यक्ति को समझाना युवक को भारी पड़ा। व्यक्ति ने युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
कस्बा टीकरी निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह दो दिन पहले कस्बे में ही सीएचसी पर दवाई लेने गया था। चिकित्सक से एक व्यक्ति बहस कर रहा था। उसने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो व्यक्ति ने उसी के साथ ही गाली गलौच करनी शुरू कर दी। सीएचसी में उसके साथ मारपीट की। धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोघट एसओ अजय शर्मा ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दे अभिभावक
बागपत। सरस्वती शिशु मंदिर की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक व्यवस्थापक जनक सिंह सोम के आवास पर हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि समाज में संस्कार युक्त शिखा से ही परिवर्तन लाया जा सकता है। अभिभावकों से अनुरोध किया शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान भी बनाए। राकेश आर्य, जनक सिंह, सुभाष त्यागी, भूपेंद्र, संजीव यादव, सत्यवीर, मोहन, दुष्यंत मौजूद रहे।
विज्ञापन


समिति की ओर से किया गया पौधरोपण
बागपत। राष्ट्रहित सेवा संगठन के सदस्यों ने मीतली गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पौधरोपण किया। इसमें वक्ताओं ने लोगों से शादी में एक पौध जरूर लगाने की अपील की। इससे वातावरण शुद्ध होगा तो उनके साथ-साथ सभी जीव जंतुओं को इसका लाभ पहुंचेगा। संरक्षक डॉ. करनवीर सिंह, अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव नीरज गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार संजय कुमार, शुभम शर्मा, विन जांगिड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें