बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर बराल बस स्टैंड पर तीन युवकों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की। वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बावली निवासी वरिष्ठ पंवार ने बताया कि वह तीन दिन पहले किशनपुर बराल में किसी काम से गया । बस स्टैंड पर खड़ा था। उसके गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे सड़क पर घसीट कर बेरहमी से पीटा। इससे वह गंभीर घायल हो गया। आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। उसने गांव के ही अजय, गोली व अन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया युवकों में रंजिश चल रही है। कुछ माह पहले वरिष्ठ पक्ष ने उनकी पिटाई की । अब उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। रमाला थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।