फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ने एसपी दफ्तर घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

बड़ौत में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर एक सप्ताह पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी पीड़ित को फैसला न करने पर मारने की धमकी दे रहे हैं। मामला दो समुदाय के जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी है। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी को बताया कि बड़ौत की आवास विकास कालोनी निवासी नितिन चौधरी हिंदू युवा वाहिनी बागपत के पूर्व जिलाध्यक्ष है। उन पर 12 फरवरी की रात नौ बजे बड़ौत में उन पर दूसरे समुदाय के आठ-दस युवकों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने आसिफ, उस्मान, साहिल, सराफत, दीपक, गंजा ठेकेदार, हाशिम समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा । पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा। जबकि अन्य आरोपी खुले घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने उन्हें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में विक्रम राणा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोनू माया, आलोक शास्त्री, तापिश तोमर, मोहित जैन, विक्रांत कुमार, अमित, ऋषभ, भवी कश्यप, पुष्पेंद्र मैत्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें