बागपत। डौला गांव निवासी रामलाल पुत्र दयानंद ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका परिवार बालैनी थाना क्षेत्र में एक भट्ठे पर मजदूरी करता है। भट्ठा मालिक मजदूरी नहीं दे रहा। परिवार को बंधक बनाकर रखा हुआ है। उनके साथ गाली गलौच कर मारपीट करते हैं। उसने परिवार को बंधन मुक्त कराने की मांग की।
दो पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बागपत। सिंघावली अहीर पुलिस ने सत्यवीर पुत्र धर्मपाल निवासी सिंघावली अहीर को गिरफ्तार उसके कब्जे से दो पेटी देशी शराब बरामद की। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।