बागपत। एसपी ने कागज पूरे होने के बाद भी युवक की बाइक सीज करने वाले दरोगा को निलंबित कर दिया। पीड़ित युवक ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय को शिकायत की कि बाइक के कागज पूरे होने के बाद भी पांच दिन पहले राष्ट्र वंदना चौक पर एसआई इंतसार अली ने बाइक सीज कर दी। एसपी ने युवक की शिकायत की जांच कराई, तो दरोगा की चूक निकली। एसपी ने दारोगा इंतसार अली को निलंबित कर दिया। दूसरी तरफ निलंबित दारोगा का कहना है कि चेकिंग के समय बाइक सवार तीनों युवक कोई कागज नहीं दिखा पाए थे, इसके चलते उन्होंने कार्रवाई की। युवक जो आरोप लगा रहे हैं, वे बेबुनियाद हैं।
शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने निवाड़ा चेक पोस्ट से चेकिंग के दौरान कार से दस पेटी अवैध शराब के साथ बरामद की। एसआई अनूप सिंह ने बताया कि उमर मलिक व इरफान निवासी मोदीनगर को गिरफ्तार किया है। कार से दस पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।