फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस ने अगवा तीन किशोरों को बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के थाना मयूरपुरा पुलिस की टीम ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छापा मारा और अगवा करके लाए गए तीन किशोरों को बरामद किया। शाम के समय पुलिस तीनों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के थाना मयूरपुरा की पुलिस उप निरीक्षक जोर आलम के नेतृत्व में मंगलवार को कोतवाली में पहुंची, वहां उन्होंने तीन किशोरों की अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। इनमेें 14 वर्षीय राय सिंह पुत्र रामजी, 15 वर्ष राम कला पुत्र उमाशंकर, 14 वर्षीय लाल बहादुर पुत्र जेठा लाल शामिल हैं। उनके अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी एक ठेकेदार करीब तीन माह पहले तीनों किशोरों को बहकाकर ले आया, और उनसे यहां पर मजदूरी कराने लगा। जब भी किशोरों ने मजदूरी मांगी तो उनके साथ मारपीट की जाने लगी। इस संबंध में किशोरों ने परिजनों को फोन करके सूचना दी। इसी सूचना के आधार पर सोनभद्र पुलिस की टीम ने कोतवाली पुलिस को लेकर संबंधित गांव में छापा मारा और तीन किशोरों को बरामद किया और अपने साथ ले गई। जबकि आरोपी फरार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें