फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखाकार की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजरौल गांव से दोघट सहकारी समिति के लेखाकार की छह दिन पहले हुई हत्या के मामले मेें अभी पुलिस खाली हाथ है। हालांकि पीएम रिपोर्ट में हत्या का कारण धारदार हथियारों से वार आया है।
विज्ञापन

रविंद्र उम्र 32 वर्ष पुत्र कंवर पाल बिजरौल गांव का रहने वाला था। वह दोघट सहकारी समिति में एकाउंट पद पर तैनात है। रोजाना की भांति वह 10 दिसंबर को बिजरौल से बाइक पर सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे दोघट के लिए चला, लेकिन देर शाम तक जब घर नहीं पहुंचा। उसकी जानकारी ली तो वह समिति पर भी नहीं पहुंचा। परिजनों व गांव के लोगों ने उसकी तलाश की तो वह बिजरौल और जौहड़ी गांव की सीमा पर बिनौली थाना क्षेत्र में अपने ही गन्ने के खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला और उसकी बाइक भी पास में खड़ी थी। उसकी सिर में चोट लगी थी और उसके शरीर पर चाकू के निशान थे। मृतक की पत्नी सरिता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बिनौली थाने पर मामला दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस अभी खाली हाथ है। बिनौली थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि अभी जांच चल रही है, पीएम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या का कारण आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें