बड़ौत (बागपत)। बाइक पर सवार दो युवक अमीनगर सराय रोड गुराना फाटक के नजदीक फैक्ट्री पर काम कर साइकिल पर अपने गांव बिनौली जा रही सोनू पुत्र राज कुमार का मोबाइल छीनकर ले गए। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे, उसने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
रिपोर्ट दर्ज कराई
बड़ौत। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी के आदेश में जय कुमार ने कुंदन पुरी मेें चल रहे जमीन विवाद को लेकर कोतवाली मेें चार-पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गोली चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।