फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत, परिजन में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने किया ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत (बागपत)।
शांति नगर पट्टी चौधरान में शुक्रवार की तड़के विद्युत लाइन की चपेट में आने से करंट लगने पर एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। बाद मेें युवक का अंतिम संस्कार किया।
मृतक युवक आनंद उम्र 25 वर्ष पुत्र सुरेश शांति नगर पट्टी चौधरान का रहने वाला था। शुक्रवार की तड़के वह मोहल्ले में स्थित मंदिर में चल रहे भंडार में गरीब व असहाय लोगों को खाना खिलाने के लिए गया था। तभी मंदिर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से करंट लगने पर उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। शव को घर ले जाया गया, जहां पर परिवार की महिलाओं को रोते हुए बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ आक्रोशित लोगों और मंदिर कमेटी के लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गत चार दिन से मंदिर में लगे जंगले से गुजर रही विद्युत लाइन में करंट दौड़ रहा है, लेकिन शिकायतों के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें