फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट से सात वर्षीय बच्चे का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बे से भीख मांगने वाली महिला सात वर्षीय बच्चे का अपहरण कर ले गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को कान्हड़ मार्ग पर घेर लिया। आरोपी महिला बच्चे को छोड़कर भाग गई। इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

दोघट निवासी सतीश का सात वर्षीय बेटा कपिल शनिवार को घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी समय भीख मांगने वाली एक महिला वहां आई और बच्चे को बहला फुसला कर अपने साथ ले गई। कुछ लोगों ने बच्चे को महिला के साथ जाते देख लिया। परिजनों जब घर के बाहर आए तो उन्हें बच्चा नहीं मिला। उन्होंने उसकी तलाश की तो लोगों ने बताया कि एक महिला बच्चे को लेकर कान्हड़ मार्ग की तरफ जा रही है। इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस और कस्बवासियों ने कान्हड़ मार्ग पर महिला को घेर लिया। महिला बच्चे को छोड़कर खेतों में भाग गई। लोगों ने कांबिंग कर महिला की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लग गई। इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोई तहरीर लेकर आता है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें