बड़ौत। बावली गांव में शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान अंकित कटटा को पुलिस ने न्यायालय मेे पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके साथी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को सूचना मिली कि कई मामलों मेें वांछित चल रहे अंकित कटटा साथी के साथ बाइक पर गांव मेें घूम रहा है। सूचना पर प्रभारी बीएस सिरोही ने पुलिस को भेजा, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। बाद मेें पुलिस ने अंकित कट़टा को दबोच लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया, पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया था। पुलिस ने उससे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इसके अलावा बावली गांव में किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे गौरव पुत्र हरवीर सिंह को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था, उसे भी शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
--------
पत्नी पर धमकी देने का आरोप
बड़ौत। सौरभ पुत्र हरपाल सिंह ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी घर का कीमती सामान व नगदी लेकर फरार हो गई है। आरोप लगाया कि पत्नी अब दहेज के झूठे केस मेें फंसाने की धमकी दे रही है।