फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर राजमिस्त्री को दी यातनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गोविंद विहार कॉलोनी मेें पत्थर का काम करने वाले राजमिस्त्री द्वारा मजदूरी के 35 हजार रुपये मांगने पर मकान मालिक ने उसे बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी और 20 हजार रुपये व बाइक छीन ली। बाद में उसके परिजनों से एक लाख रुपये लाने की मांग की। किसी तरह वह बंधन मुक्त हुआ और उसने परिजनों को सूचना दी। वे उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन

गोविंद विहार में हर्रा जनपद मेरठ का राशिद पुत्र इदरीश एक मकान में पत्थर लगाने का काम कर रहा था। उसे पांच सौ रुपये पेशगी दी। काम समाप्त होने पर उसके 35 हजार रुपये मकान मालिक पर बने। सोमवार शाम 35 हजार रुपये मांगने गया तो मकान मालिक ने उसे बंधक बना लिया और उसे घोर यातनाएं देकर उससे 20 हजार की नगदी और बाइक लूट ली। उसके परिजनों से एक लाख रुपये लाने को कहा। किसी तरह वह सोमवार की देर रात बंधन मुक्त हुआ और परिजनों को आपबीती बताई। मंगलवार को राशिद परिजनों को लेकर कोतवाली पहुंचा और प्रदर्शन कर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस पर एसएसआई रमेश सिंधु ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रदर्शन में गुलजार, जावेद, भूरा, इरफान, आलिम, अली शेर, अनीस अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें