फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत किशोरी नहीं हुई बरामद, भूखहड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने एसपी दफ्तर पर धरना दिया। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि किशोरी बरामद नहीं हुई तो वे भूखहड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 24 जून को 16 वर्षीय किशोरी अपने भाई व भाभी के साथ शादी में जाने के लिए गांव के बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान मोहल्ले का ही सचिन कार लेकर आया और उन्हें कार में लिफ्ट दी। कार में दो युवक पहले ही बैठे हुए थे। जब वे लधवाड़ी मोड़ के पास दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर पहुंचे तो सचिन ने कार रोक दी और भाई-भाभी को जबरन नीचे उतारकर किशोरी का अपहरण कर ले गए। भाई ने कोतवाली में सचिन समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
तीन दिन पहले परिजनों को सूचना मिली थी कि उसे हरियाणा के बहालगढ़ में बंधक बनाकर रखा हुआ है। उन्होंने पुलिस चौकी इंचार्ज को जानकारी दी। आरोप है कि सूचना के कई घंटे बाद दरोगा उनके साथ चलने के लिए तैयार हुआ। जब तक वे वहां पर पहुंचे, इससे पहले ही आरोपी युवक के माता-पिता किशोरी को लेकर दूसरी जगह चले गए। पुलिस आरोपी के परिजनों पर भी दबाव नहीं बना रही है। वह किशोरी के साथ कोई भी अप्रिय घटना कर सकता है। एसपी जयप्रकाश ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें