दोघट (बागपत)।
कान्हड़-दोघट मार्ग पर दवा कंपनी के सेल्समैन से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर हजारों की नगदी, मोबाइल और दवा लूट ली। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर दी।
बिहारीपुर गांव निवासी कपिल पुत्र महेश दवा कंपनी का सेल्समैन है। सोमवार को वह दोघट में दवा सप्लाई करने जा रहा था। जब वह कान्हड़-दोघट मार्ग पर पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और उससे छह हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और दवा से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे । इस संबंध में सेल्समैन ने तहरीर दी। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का लगा रहा है। जांच की जा रही है।