फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने बाइक सवार महिला की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सोमवार को शाम के समय बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर पौत्र को चिकित्सक को दिखाने जा रही महिला की बाइक सवार सोने की चेन झपटकर ले गए। पीड़ित मीता पत्नी कृष्णपाल खिरनी मोहल्ला बड़ौत की है, वह सोमवार को शाम के समय अपने बेटे मोहित के साथ बाइक पर सवार होकर पौत्र को दिखाने के लिए चिकित्सक के पास पर जा रही थी, जब वह गांधी रोड के नजदीक रजबाहे की पटरी पर पहुंची तो बाइक पर दो युवक आए और महिला की सोने की चेन झपटकर ले गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के कुछ लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया। लोगों के शोर मचाने पर रामा कॉलोनी के पास सभासद योगेश तोमर और उसके साथी ने भी बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे सभासद को चकमा देखकर भागने में सफल रहे। महिला की झपटने की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। इस संबंध मेें पीड़ित ने कोतवाली मेें तहरीर दी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें