बड़ौत (बागपत)। शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन मेें रविवार को सीट पर बैठने को लेकर युवकों के दो गुटों मेें पहले कहासुनी हुई। बाद मेें उनमें लात-घूंसे चलने लगे। इस पर यात्रियों मेें अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन जैसे ही बड़ौत स्टेशन पर पहुंची तो सूचना पर पहुंची जीआरपी को युवक वहां से भाग निकले।
शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 51910 जैसे ही बावली हाल्ट पर पहुंची तो कुछ युवक बागपत के लिए ट्रेन में चढ़े। जैसे ही ट्रेन वहां से रवाना हुई तो युवकों में सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच लात-घूंसे और बेल्ट चलने लगी। इस पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी व रेलवे पुलिस को दी। ट्रेन जैसे ही बड़ौत स्टेशन पर पहुंची तो सूचना पर पहुंची जीआरपी को देख युवक भाग निकले। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। जीआरपी एसएसआई सुखपाल का कहना था कि मारपीट की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचे तो सूचना झूठी मिली।