फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की लाश नहीं मिली, पत्नी-बच्चों को भी जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। लूंब गांव के किसान सुधीर उर्फ बिल्लू की हत्या के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस की कई टीमें हत्यारोपी भाई की तलाश में लगी हुई है। पुलिस अभी तक सुधीर का शव भी बरामद नहीं कर पाई। आरोपी के भय से मृतक किसान के घर पर ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन

30 मई की शाम को लूंब गांव में किसान सुधीर की उसके ही बड़े भाई प्रदीप ने अपने दो बेटों और साथी के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या की। उसके शव को कार डालकर फरार हो गया। दो दिन पहले हत्यारोपी प्रदीप की कार लूंब गांव के जंगल में खड़ी मिली, लेकिन सुधीर का शव नहीं मिला। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। पुलिस को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी। जंगलों की खाक छानने के बाद पुलिस आरोपी के परिचितों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। आरोपी के न पकड़े जाने से पीड़ित परिवार भयभीत है।
मृतक सुधीर की पत्नी पूजा अपने दो मासूम बच्चों के साथ मकान के गेट पर ताला लगाकर अपने देवर के घर में रह रही है। उसे भी जान का खतरा बना है। उनका कहना है कि आरोपी अभी फरार है, जो कभी भी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देकर खून खराबा कर सकता है। मृतक के छोटे भाई राजीव ने कहा हत्यारोपी भाई प्रदीप ने ही पिछले वर्ष अक्तूबर में पिता गणेशी की बंटवारे के विवाद के चलते बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इसके बाद चार दिन बाद पिता की मौत हो गई। उसने जमीन के लिए अपने भाई सुधीर की भी हत्या कर दी। पुलिस न तो भाई सुधीर के शव को तलाश कर पाई है और न ही हत्यारोपी को। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें