फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लेड वाले तारों में उलझकर आवारा गाय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ब्लेड वाले तारों में उलझकर सरूरपुर कलां गांव में एक आवारा गाय की मौत हो गई। सरकारी चिकित्सक की ओर से सही प्रकार से उपचार न करने और राजकीय पशु चिकित्सालय में स्थायी चिकित्सक की तैनाती को लेकर ग्रामीणों ने रोष प्रकट कर हंगामा किया।
विज्ञापन

किसानों ने आवारा और जंगली पशुओं से अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए ब्लेड वाले तार लगा रखे हैं। इन तारों में फंसकर आए दिन गोवंश ही घायल हो गए हैं। इस कारण गांव में अभी तक दर्जनों की मौत तक हो चुकी है। मंगलवार को सरूरपुर कलां गांव में भी एक गाय की इन्हीं तारों से उलझकर मौत हो गई है। इसे लेकर गांव के लोगों में लोगों में रोष है। ग्रामीण सुभाष नैन, मोनू, विजय, फेरू, सुधीर, नवीन, नरेश, अमित ने बताया कि गांव में दर्जनों आवारा गोवंश रहते हैं। प्रशासन ने गांव में राजकीय पशु चिकित्सालय बनाया है। यहां पर डॉक्टर तैनात नहीं है, घायल गोवंश का समय पर इलाज नहीं होने के कारण गांव में आवारा गोवंश आए दिन मार रहे हैं। ग्रामीणों मे डीएम से हस्तक्षेप कर पशु चिकित्सा में चिकित्सकों की तैनाती कराने की मांग की।

कार्रवाई की मांग
बागपत। सरूरपुर कलां गांव निवासी सुभाष नैन ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग रखी। आरोप लगाया कि जन सुनवाई पोर्टल की शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं करते हैं। डाक को भी काफी बाद भेजते हैं। स्थानीय अफसरों की लापरवाही के कारण स्वच्छ भारत मिशन में भी गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर जन सुुनवाई पोर्टल पर भेजी शिकायत पर गंभीरता से विचार कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें