फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाडे़ भट्ठा मालिक के बेटे से दो लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शिकोहपुर एमपीएफ भट्ठे पर चार लोगों ने भट्ठा मालिक के बेटे से मारपीट कर दो लाख रुपये लूट लिए। लूट की सूचना पर पुलिस अफसरों मेें हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस और 100 गाड़ी की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। भट्ठा मालिक ने शिकोहपुर के चार लोगों को नामजद कर तहरीर दी। दूसरी तरफ पुलिस वारदात को मारपीट का मामला बता रही है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह बासौली गांव के रहने वाले हैं। हाल मेें वे बिजरौल रोड स्थित शाहमल एंकलेव मेें रहते हैं। उनका शिकोहपुर मेें भट्ठा है। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे उनका बेटा अभिषेक भट्ठे पर था, तभी शिकोहपुर के चार लोग वहां आए और उन्होंने गाली-गलौच कर अभिषेक पर ईंटों से हमला शुरू कर दिया और अभिषेक की जेब से ईट ब्रिकी के दो लाख रुपये लूट लिए । युवक के शोर मचाने पर लोग उधर पहुंचे तो उन्हें अपनी तरफ आता देखकर भाग गए। भट्ठे पर दिन दहाडे़ लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और 100 गाड़ी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां नहीं मिले। इस संबंध में भट्ठा मालिक पुष्पेंद्र ने गांव शिकोहपुर के चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस संबंध मेें कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने कहा यह मामला मारपीट का लगता है, बताया जाता है कि जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, उनका खेत बराबर में है और वे फूस को ठिकने लगाने के लिए भट्ठे पर तिर पाल लेने आए थे, इसलिए मारपीट हुई है। उन्होंने कहा पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें