फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे बाद भी बदमाश पुलिस पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

नौरोजपुर गांव में भट्ठा कारोबारी ओमवीर सिंह के 1.90 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस चौबीस घंटे बाद भी लूटपाट करने वालों का पता नहीं पाई। घटना का खुलासा न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

बुधवार की सांय चार बजे के लगभग नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी भट्ठा कारोबारी ओमवीर सिंह ने बाइक सवार तीन बदमाशों ने 1.90 लाख रुपये की नगदी लूट ली थी। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा किया। इस मामले में देर रात ओमवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना को 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई। इसको लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस मामले में सही कार्रवाई नहीं कर रही है। बदमाश क्षेत्र में फिर से किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। गांव में बदमाश दो लूट की घटनाएं कर चुके हैं, लेकिन पुलिस इन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लगा रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें