फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू पुलिस ने बागपत में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जम्मू पुलिस ने बागपत में कई स्थानों पर दबिश देकर 15 दिनों से अपहृत किशोरी की तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जम्मू पुलिस के एसआई वजीर पुलिस टीम के साथ बागपत कोतवाली पहुंचे और बागपत पुलिस को साथ लेकर क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी। एसआई वजीर ने बताया कि जम्मू से 15 दिन पूर्व दो युवक 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर ले गए थे। उनकी लोकेशन बागपत के एक गांव में मिल रही है। पुलिस ने किशोरी की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस किशोरी की तलाश में आई थी। कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें