फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटीरी में दुकान से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मेरठ-बागपत मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात में पंडित मील स्टोर की दुकान में नकब लगाकर बदमाश नगदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक ने कोतवाली पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

शामली के झाल गांव निवासी मुकेश शर्मा की अग्रवाल मंडी टटीरी में पंडित मील स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर गया था। मंगलवार सुबह दुकान पर आया तो पीछे दीवार में नकब लगी थी और अंदर से सामान गायब था। बदमाश यहां से 3.57 लाख रुपये के सात कोपट रील, 36 हजार रुपये के तीन मोटर, दस हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर बागपत कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें