फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज पर बिगड़ी बात, बारात को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निकाह की रस्म के बाद हंसी मजाक के माहौल में दूल्हे पक्ष की ओर से रखी गई मांगों से दुल्हन पक्ष खफा हो गया। कहासुनी के बाद बात इतनी बिगड़ी की पंचायत बैठ गई। देर रात तक पंचायत चल रही । ग्रामीणों ने दुल्हन की विदाई से इंकार कर दिया। देर रात तक क्षेत्र के गणमान्य लोग समझौता कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सिकरेड़ा गांव से बारात बागपत के अशरफाबाद थल आई । रविवार शाम करीब छह बजे निकाह के बाद दोनों पक्षों के बीच हंसी मजाक चल रहा था। इस बीच दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष की ओर से दिए गए सामान और बाइक को लेकर टिप्पणी कर दी। इस पर दुल्हन पक्ष ने नाराजगी जताई। जूता छिपाने की रस्म को लेकर भी कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बना लिया। कुछ बाराती किसी तरह भागने में सफल रहे । रविवार की रात में करीब दस बजे तक दोनों पक्षों में समझौते के लिए पंचायत चल रही, लेकिन दुल्हन पक्ष मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें